गुमला: आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, हाथ टूटा और सिर में आई गंभीर चोट
Gumla, Gumla | May 25, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पोड़हाटोली निवासी दीपक उरांव (13 वर्ष), पिता देवलाल उरांव, सोमवार की सुबह करीब 10 बजे आम बगीचे में दोस्तों के साथ गया हुआ था। बताया गया कि सभी बच्चे बगीचे में बैठे थे, तभी दीपक आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर पड़ा। घटना में दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी है।