दतिया नगर: समर्पण नशा मुक्ति केंद्र पर नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान जागरूकता सप्ताह का समापन
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत अभियान" अंतर्गत आयोजित "नशा मुक्त भारत–विकसित भारत की पहचान सप्ताह का शुक्रवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन अवसर पर यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अभियान का समापन हुआ है लेकिन नशे के विरुद्ध जनजागरण की मुहिम अब वर्षभर जिले के गांव-गांव और वार्डो में चलेगी.