मंझनपुर: जाफरपुर महावा में नाजिया की मौत पर रहस्य गहराया, बहन की गुहार पर 7 दिन बाद शव निकाला गया, साजिश की जांच तेज
कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में 23 वर्षीय नाजिया की संदिग्ध मौत ने अब रहस्यमयी रूप ले लिया है। दफन के सात दिन बाद बुधवार को लगभग 12 बजे प्रशासन ने कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल 2026 को नाजिया की अचानक तबीयत बिगड़ी थी।