महोबा: महोबा में कुएं से निकले 25 साल पुराने 15 बिजली मीटर, मच गया हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 महोबा शहर के बड़ीहाट मोहल्ले में कुएं की सफाई के दौरान 25 साल पुराने 15 सरकारी बिजली मीटर मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम ने सभी मीटर कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अधिशासी अभियंता गौरव प्रकाश ने बताया कि ये मीटर एकोरेट कंपनी के हैं और 1999 के आसपास के हैं। सिस्टम जांच में ये महोबा क्षेत्र के नहीं निकले। मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है।