बरौनी: बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
बरौनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मोती चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त घटना मंगलवार को सुबह आठ बजे की है।जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।