डीग: गांव अऊ के 61 वर्षीय बुजुर्ग लापता, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज, आमजन से सहयोग की अपील
Deeg, Bharatpur | Apr 26, 2026 जिले के गांव अऊ से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमा सिंह पुत्र मुरारी सिंह, जाति जादौन ठाकुर, निवासी गांव अऊ, तहसील डीग, जिला डीग, 25 अप्रैल 2026 शनिवार को प्रातः लगभग 10 से 11 बजे के बीच घर से कुछ पैसे लेकर डीग सुनार का हिसाब करने के लिए निकले थे।