कटिहार: मरंगी गांव: बहू से विवाद के बाद सास ने खाया जहर, इलाज से बची जान
बुधवार की दोपहर 3 बजे एक महिला को उनकी बहू के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसकी हालत जहर खाने से बिगड़ी थी। घटना के बारे में महिला सार्थो देवी की बहू पप्पी देवी ने बताया कि किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच कहां सुनी हुई थी। इसी विवाद में उनकी सास ने जहर खा लिया था। हालांकि सही समय पर सब अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।