कटिहार: बुद्धू चौक: मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
बुधवार की दोपहर 12 बजे सहायक थाना पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को सदर अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। जिसे मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बुद्ध चौक निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले लोगों से ही मारपीट हुई थी। पड़ोसियों ने उनके ऊपर सहायक थाना में मामला दर्ज करा दिया।