कैराना: कैराना में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में हर्ष बने टॉपर, इंजीनियर बनने का है सपना
Kairana, Shamli | Apr 23, 2026 गुरुवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में कैराना में मोहल्ला आलखुर्द निवासी और लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और कैराना टॉप किया है। इसके साथ ही उसने जिले की टॉप-10 सूची में भी अंतिम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्ष के छोटे भाई रौनक ने भी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।