पन्ना: पन्ना में नशे में धुत बाइक सवार ने बच्चों को कुचला, बालिका की मौत, बालक गंभीर
Panna, Panna | Nov 19, 2024 पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के हरनामपुर गांव में घर के पास खेल रहे मासूम बच्चों पर शराबी बाइक सवार ने बाइक चढ़ा दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बालिका प्रतीक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय सुमित पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक का इलाज बांदा मेडिकल कॉलेज में जारी है।