सिंगरौली: पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में 24 दिसंबर को युवा संगम के तहत रोजगार मेला और कैरियर परामर्श का आयोजन
जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म.प्र. शासन के निर्देशानुसार युवा संगम अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला सह कैरियर कांउसिलिग जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त रूप से दिनाक 24 दिसम्बर को सुबह 11.00 बजे से शांय 4 बजे तक पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में होगा आयोजन।