सिंगरौली: तियरा टाउनशिप के पास शराब के नशे में बेकाबू बाइक चालक ने अलग-अलग साइकिल पर सवार तीन छात्राओं को कुचला, अस्पताल में भर्ती
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तियरा की छात्राएं साइकिल में सवार होकर तीन अलग-अलग छात्राएं अपने घर जा रही थी कि शराब के नशे में धुत मोटरसाइकिल चालक ने तियरा सिद्धि खुर्द के समीप कुचल दिया। जहां तीनों छात्राओं को गंभीर चोट आने से जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढन में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारीहै।