पटना ग्रामीण: सदन में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 'मेरा नाम बुलडोजर नहीं, मैं सिर्फ सम्राट चौधरी हूँ'
बिहार में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बार-बार गृह मंत्री सम्राट चौधरी को कहा जा रहा था कि वह बिहार में बुलडोजर वाली कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे सदन में उन्होंने कहा कि मेरा नाम बुलडोजर नहीं है, मैं सिर्फ सम्राट चौधरी के नाम से जाना जाता हूं।