अनूपगढ़: एसडीएम ने एसडीएम ऑफिस के पास सड़क निर्माण कार्य रोकने पर पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया नोटिस
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एसडीएम ऑफिस से बस स्टैंड तक सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जो की बीच में ही रोक दिया गया है। एसडीएम सुरेश राव ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियन्ता को सड़कों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए गए है। ठेकेदार की तरफ से बिना कारण सड़क का कार्य रोका गया है तो उनके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।