गोला: गोला इलाके में घर के सामने खेल रही 18 माह की मासूम की वाहन की चपेट में आने से हुई मौत, वाहन चालक पर दर्ज हुआ केस
Gola, Gorakhpur | Apr 16, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौसहर उर्फ बेलवाभारी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नित्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।