गुमला: 12 वर्षीय लेखिका आरोही खंडेलवाल की नई पुस्तक 'हर कहानी एक शिक्षा' का डीसी ने किया विमोचन
Gumla, Gumla | Jun 20, 2026 गुमला के सिसई रोड निवासी रूपेश खंडेलवाल और सीमा खंडेलवाल की 12 वर्षीय पुत्री आरोही खंडेलवाल की नई पुस्तक 'हर कहानी एक शिक्षा' का उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने विमोचन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आरोही असाधारण प्रतिभा की धनी हैं और उसकी पुस्तक बच्चों के ज्ञान व नैतिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आरोही अब तक 11 रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुकी हैं।