राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर देर रात लगभग 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से आ रहा ट्रक जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। बताया जा रहा है कि इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था, तभी गणपति घाट पर आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराया।