भभुआ: मोकरी गांव पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया, एक की मौत और दो घायल
Bhabua, Kaimur | Nov 26, 2025 भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई दो घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की देर रात 10 बजे की बताई जाती है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव निवासी बनारसी यादव के 23 वर्षीय पुत्र चंद्रधारी यादव की मौत हो गई। एक उसका भाई 32 वर्षीय लाली यादव एवं अंगद यादव घायल है।