लखीमपुर: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील के लोहिया भवन में केक काटकर भंडारा किया
लखीमपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे लखीमपुर स्थित लोहिया भवन में सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।