फिरोज़ाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के खम्बा 44 के पास दिल्ली से गोण्डा जा रहे बाइक सवार दो लोग सड़क दुर्घटना का शिकार, एक की मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्बा नं 44 के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से गोण्डा जा रहे बाइक सवार दो लोग सडक दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना में अजीत सिंह नामक शक्स की दर्दनाक मौत हुयी है। जबकि उसका साथी शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।