देवघर में महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बरमसिया चौक पर राजमहल की तर्ज पर बना भव्य पंडाल।
देवघर:– महाअष्टमी के अवसर पर देवघर में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बरमसिया चौक स्थित बरमसिया दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
बरमसिया दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष करीब 10 लाख रुपये की लागत से राजमहल की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महाअष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही भक्तिमय माहौल को और भी खास बनाने के लिए भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद पैतर महथाप सहित भुल्लू महथा, जुगनू महथा और मुकेश महथा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।