गोला: उरुवा में आवारा कुत्ते का आतंक, बच्चों समेत 42 लोगों को काटा, इलाके में मचा हड़कंप
उरुवा इलाके में रविवार को एक आवारा कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि देखते ही देखते बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत करीब 42 लोगों को काटकर घायल कर दिया। एक ही दिन में बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के हमले का शिकार होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।