दिनारा: दिनारा के गिरधरिया गांव में एक घटना को लेकर दो परिवारों में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
Dinara, Rohtas | Apr 16, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में पड़ोसियों के बीच बुधवार की मध्य रात्रि में एक घटना के बाद गुरुवार 10 बजे सुबह मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पड़ोसी युवक रात में छत पर सो रही लड़कियों के पास कूदकर पहुंच गया था। जनार्दन खरवार का परिवार बुधवार रात गर्मी के कारण छत पर सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी का एक युवक छत फांदकर लड़कियों के पास पहुंच गया।