बांका: ठाकुरबाड़ी परिसर में जेपी मंच की हुई बैठक,मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय
Banka, Banka | Jul 3, 2026 शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जेपी सम्पूर्ण क्रांति मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष शशि शेखर चौधरी ने की। इस अवसर पर प्रभारी सचिव त्रिपुरारी सिंह एवं बिहार सम्पूर्ण क्रांति मंच के मीडिया प्रभारी अजयकांत मिश्रा मौजूद रहे।