तानसेन: रौब जमाने के लिए युवक को घेरकर पीटा, 3 बदमाशों पर मामला दर्ज
पाताली हनुमान मंदिर इलाके में अपना रौब जमाने के लिए 3 बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह पीट दिया।घटना बुधवार शाम की है शिकायत मिलने पर पुलिस ने बुधवार रात इसकी कायमी की है।दरअसल संस्कार शर्मा का दीपक राजावत,विशाल तोमर और निखिल शेखावत से विवाद था कल शाम तीनों बदमाशों को संस्कार अकेला दिख गया।उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया,बाद में किसी तरह संस्कार भाग निकला।