रन्नौद: रन्नौद क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि और तेज बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान
शिवपुरी जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शहर सहित रन्नौद और बदरवास क्षेत्रों में पहले तेज बादल छाए, फिर गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली के साथ मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, देर शाम करीब 6 बजे तेज बारिश शुरू हुई।और आसमान में लगातार बिजली चमकती रही।