मुज़फ्फरनगर: चोरों के पास हर लॉक की मास्टर चाबी, 50 से ज्यादा बाइक चुराने वाले शातिर मुठभेड़ में घायल, 6 बाइक और तमंचे बरामद
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। आरोपियों के पास से चोरी की 6 बाइक, एक बुलेट, दो तमंचे और हर लॉक खोलने वाली मास्टर चाबियां बरामद हुईं। एसपी सिटी अमृत जैन के मुताबिक आरोपी 50 से ज्यादा बाइक चोरी कर उत्तराखंड की नंबर प्लेट लगाकर बेच चुके है।