बखरी: बखरी के महादेव चक में जलजमाव से राहगीर परेशान, चकहमीद जाने वाली सड़क जर्जर
बखरी प्रखंड के महादेवचक के सड़क पर जल जमाव से राहगीरों को काफी परेशानी है। वही चकहमीद जाने वाली सड़क जर्जर होने से यातायात प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पदाधिकारी को सड़क के जीर्णोद्धार की कई बार गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। लोगों ने वरीय पदाधिकारी से सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की है।