बिंदकी: मौहार गांव के समीप पराग डेरी के निकट टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत 2 लोग घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के मौहार गांव के समीप पराग डेरी के निकट सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे टैंकर की टक्कर से ई रिक्शा चालक कुशाल सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष तथा ई रिक्शा में सवार उनके छोटे भाई जोगेंद्र सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी ग्राम मौहार थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।