जशपुर: पत्थलगांव मंडल संयोजक ने मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर दिया इस्तीफा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
जशपुर जिले के विकासखंड पत्थलगांव के मंडल संयोजक परमानंद पैकरा ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए विभागीय अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने सहायक आयुक्त को सौंपे इस्तीफे में कहा है कि वे लंबे समय से अधिकारियों के व्यवहार और कार्रवाई से परेशान थे।