राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने पिलानी बाईपास पर जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹23,150 नगदी व ताश के पत्ते किए जब्त
Rajgarh, Churu | Jun 4, 2026 राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-709 स्थित पिलानी बाईपास पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 23,150 रुपये की नकदी, ताश के 52 पत्ते जब्त किया है। ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलना पाया गया, जिससे एक पक्ष को अनुचित लाभ और दूसरे को आर्थिक हानि होने की संभावना थी।