सिमडेगा: ठेठईटांगर में तेज रफ्तार टेलर ने सुधा दूध वाहन को मारी टक्कर
बुधवार सुबह करीब 10 बजे ठेठईटांगर चौक के पास एक तेज रफ्तार टेलर ने सुधा दूध ले जा रहे पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस और स्थानीय युवकों की मदद से उसे बड़ा पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया गया।