हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर शराब ठेकेदारों ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, देसी शराब की कमी का जताया विरोध
देसी शराब की कमी और जबरन 3 साल पुरानी शराब उठाने का दबाव बनाने के विरोध में हनुमानगढ़ के शराब ठेकेदारों ने बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शराब ठेकेदारों ने कहा कि जिले में करीब 70 प्रतिशत देसी शराब की खपत है और ठेकेदारों को पर्याप्त मात्रा में देसी शराब नहीं मिल रही ।