गया पुलिस कप्तान आनंद कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नव वर्ष के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों एवं संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच की जा रही है।