बिहटा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा अपने भाइयों के साथ मादक पदार्थों की अवैध खरीद बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 78.85 ग्राम गांजा, मादक पदार्थ की तौल में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।