जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, जहां हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार की दोपहर 2 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे।