कुंडा: नरई चौराहे के पास तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल में हुआ जोरदार भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई चौराहे के पास मोटरसाइकिल और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई । इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं मौका पाकर आरोपी बस चालक फरार हो गया । पुलिस आधिकारियो ने बताया की मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी