पंचकूला: चंडीमंदिर गांव में रिश्तेदारी में आया 31 वर्षीय युवक हुआ लापता, मामला दर्ज
चंडीमंदिर थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति ने बताया है कि मेरा भांजा जिसका नाम गुरविंदर सिंह है वह पंजाब से मेरे पास आया हुआ था। वह कुछ समय तक मेरे घर पर रुका और उसके बाद मेरा भांजा फोन पर बात करते-करते बिना बताए घर से कहीं चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।