गिरिडीह: गिरिडीह वकालत खाना में बीजेपी की जीत का जश्न, मिठाई बांटी गई, नेताओं ने बताया लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत
गिरिडीह वकालत खाना में बुधवार दोपहर 1 बजे बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की खुशी मनाई गई। भाजपा नेता चुन्नू कांत के नेतृत्व में वकीलों एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर गिरिडीह के पूर्व विधायक तथा बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद भी मौजूद रहे।