महसी: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की क़िल्लत, चिलचिलाती धूप में खड़े लोग तेल लेने के लिए
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग ईंधन लेने के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पंप संचालकों की ओर से प्रति व्यक्ति सीमित ईंधन का वितरण किया जा रहा। ज्ञात हो कि इन दिनों शादी विवाह का दौर चल रहा है। ऐसे में बाइक और कार में ईंधन की अधिक खपत है। साथ ही खेतों में भी काम तेजी से चल रहा है।