समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पेपर लीक और कथित पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरक्षण व्यवस्था और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया।