लोहरदगा: नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद व विधायक
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता की गई। आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी मजबूती को लेकर चर्चा की गई बैठक में रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ,संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी मीर साहब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव सहित अन्य शामिल हुए।