भरतपुर: नदबई जनगणना-2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले तीन प्रगणकों के खिलाफ प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख
नदबई जनगणना-2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले तीन प्रगणकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देशानुसार उपजिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) रामेश्वर महावर ने चार्ज जनगणना क्षेत्र नदबई के विभिन्न गांवों एवं नगरपालिका क्षेत्र का फील्ड निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।