कांके: रांची के मेन रोड सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस भीड़ नियंत्रण में जुटी
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2026 मेन रोड सहित रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में देर रात करीब 11 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण में पुलिस जुटी रही। बता दे कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण कई दुर्गा पूजा पंडालों के आने-जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। नवमी पर उमड़ी भीड़ के कारण राजधानी के कई पूजा स्थलों पर चहल पहल रही।