शाजापुर: शुजालपुर: सगाई के बाद प्रेमी युगल ने खाया जहर: देवास की कशिश की अस्पताल में मौत, सुनेरा के आशुतोष ने रास्ते में तोड़ा दम
करेड़ी नाका के पास गुरुवार को प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनेरा निवासी आशुतोष धाकड़ और देवास निवासी कशिश परिहार के रूप में हुई है।घटना के बाद आशुतोष ने पहले अपने दोस्त और फिर कशिश के भाई आयुष को फोन कर जहर खाने की जानकारी दी और बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे.