जगदलपुर: भारी बारिश से जगदलपुर नगर के वार्डों और बिनाका मॉल के सामने पानी भर गया
रविवार दोपहर हुई बारिश से जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में कई सड़कें जलमग्न हो गईं,अंबेडकर वार्ड में महज एक दिन की बारिश से कई घरों में पानी भर गया. इतना ही नहीं पीने के पानी भी बदबूदार होने से लोग परेशान हैं। वहीं चित्रकोट मार्ग पर बिनाका मॉल के सामने गायत्री नगर के सैकड़ों मकान के भीतर बारिश का पानी घुस गया है।