सिरोंज: तहसील कार्यालय में विधायक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिशा-निर्देश दिए
विधायक उमाकांत शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सिरोंज में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने - अपने विभाग से संबंधित कार्यों से अवगत कराया।बैठक में सभी को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।