कलान: नौसना मड़ईया गांव में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती, विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराने का फूका बिगुल
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव नौसेना मडैया मे भगवान महर्षि कश्यप की जयंती का एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि डॉ. राजपाल कश्यप (समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व एमएलसी) और विशिष्ट अतिथि ज्योत्सना कश्यप (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, शाहजहांपुर) ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण किया.