गढ़वा: उपायुक्त के निर्देश पर 7 से 13 जनवरी तक शीतलहर के चलते KG से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे
Garhwa, Garhwa | Jan 5, 2025 गढ़वा उपयुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर शीतलहर को देखते हुए KG से लेकर 8 वीं तक के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कुल बन्द रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए रविवार को उपयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर गढ़वा जिला में चल रहे शीतलहर को लेकर KG से लेकर 8 वीं तक के सभी विद्यालयों को 7 जनवरी से 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।