रहुई: पतासंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
Rahui, Nalanda | Apr 7, 2026 रहुई प्रखंड क्षेत्र के पतासंग पंचायत कार्यालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। फाइनेंशियल इंक्लूजन ट्रस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पतासंग के अलावा पैठना और दोसुत शाखा में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान .